पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में फिर रहा ब्लैक आउट

शहर में फिर रहा ब्लैक आउट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - अपनी मांगों को लेकर विभिन्न विभागों के हड़ताली कर्मचारी जहां अड़े हुए हैं, वहीं मौसम भी उनका साथ दे रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन बिजली निगम ने काफी हद तक फीडरों पर बिजली सप्लाई चालू करने में सफलता पा ली थी, लेकिन शाम को हुई बरसात से एक बार फिर लगभग पूरे जिले में ब्लैक आउट हो गया।
बिजली-पानी न मिलने से अब लोगों का आक्रोश भी फूटने लगा है। विद्यानंद कॉलोनी के लोगों ने सनौली रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर बिजली व पानी की सप्लाई बहाल करने की चेतावनी दी है। बुधवार सुबह ७ बजे तक जिले के लगभग 86 फीडरों पर बिजली सप्लाई बंद थी। दोपहर तक निगम अधिकारियों ने 54 फीडरों पर बिजली सप्लाई चालू कर दी। शाम को हुई बरसात से पानीपत, समालखा, मतलौडा और इसराना के करीब 150 फीडरों पर फिर से बत्ती गुल हो गई।
संबंधित खबर पेज-१६ पर भी