- Hindi News
- घर में मिले चोरी हुए 17 तोला सोने के जेवरात
घर में मिले चोरी हुए 17 तोला सोने के जेवरात
पानीपत - गांधी कॉलोनी में टैक्सटाइल मशीन के व्यापारी अवतार के घर से चुराए गए 17 तोला सोने के गहने घर में ही मिल गए। अवतार थाने में दी एफआईआर वापस लेंगे। अवतार ने चोरी का शक अपनी दो नौकरानी वंदना व रेखा पर जताया था। ईदगाह रोड पर गांधी कॉलोनी में रहने वाले अवतार ने थाना मॉडल टाउन को शिकायत दी थी कि 7 दिसंबर को वह अपने भतीजे के साले की शादी में गए हुए थे। शादी में जाने के लिए वे पंजाब नेशनल बैंक से 7 सोने की अंगूठी, 1 चेन, 1 पैंडल और 1 कड़ा लेकर आए। शादी से लौटने के बाद गहने घर की अलमारी में रखे थे। 13 जनवरी को बेटे की पत्नी ने जब गहने मांगे तो सभी गहने गायब थे। शिकायत में उन्होंने चोरी का शक घर पर काम करने वाली रेखा व वंदना पर जताया था। पुलिस दोनों के खिलाफ जांच कर ही थी।