पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम को दुखड़ा न सुना पाए पार्षद

सीएम को दुखड़ा न सुना पाए पार्षद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हेलिकॉप्टर से सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। वहां पहले से ही मौजूद सीनियर डिप्टी मेयर के पति सुभाष बठला, वार्ड-5 के पार्षद जयकुमार बिंदल, वार्ड-7 के पार्षद सुरेश वर्मा, वार्ड-2 की पार्षद कमलेश के ससुर मदन लाल मजोका, वार्ड-6 की पार्षद संजीता के पति काला बुग्गीवाला, वार्ड-13 की पार्षद सुधा अग्रवाल के पति राम रतन अग्रवाल और वार्ड-23 की पार्षद शीला के पति राजबीर सीएम हुड्डा से मिलकर उनके वार्ड में विकास कार्य न होने का दुखड़ा बताना चाहते थे। लेकिन सीएम हुड्डा उनकी बात नहीं सुन पाए और चंद मिनटों में इसराना के एक कांग्रेस नेता के घर में हो रहे शादी समारोह के लिए निकल गए।
हालांकि पार्षदों का कहना था कि वे सीएम को सलाम करने गए थे, न कि अपनी समस्या बताने। उधर, मेयर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम के सभी 24 वार्डों में एक करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसी महीने इनके टेंडर हो जाएंगे। समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। विपक्षी पार्षद सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। यह शहर की जनता भी जानती है।