प्रशासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
भास्कर न्यूज - पानीपत
शहर में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए डीसी ने बुधवार को आठ नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
कैंप कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में डीसी समीरपाल सरो ने कहा कि बिजली व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई
की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी बिजली आपूर्ति में बाधा डालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न सब डिविजन में 8 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, इनके साथ एक-एक पुलिस अधिकारी और उस एरिया के बिजली विभाग के एक्सईएन व एसडीओ को भी लगाया गया है।