पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई के कारण बढ़ाई फीस : मान

महंगाई के कारण बढ़ाई फीस : मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - सीबीएसई स्कूल संचालकों ने फीस बढ़ाने का कारण महंगाई बताया है। सहोदय के सचिव विजेंद्र मान ने कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुसार कोई कमेटी फीस बढ़ोतरी पर रोक नहीं लगा सकती। अगर स्कूलों को लगता है कि स्कूल घाटे में जा रहे हैं और फीस बढ़ाना जरूरी है तो वे फीस बढ़ा सकते हैं। इस वर्ष महंगाई काफी बढ़ी है। इसलिए फीस बढ़ाया गया। उधर, एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग की प्रिंसिपल सबिता चौधरी ने कहा कि हर माह डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट महंगी हो रही है। वर्ष में दो बार टीचरों का टीएडीए और एक बार इंक्रीमेंट लगता है, जो करीब 12 प्रतिशत तक बैठता है। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास का खर्च भी अधिक आता है। इसलिए फीस बढ़ाना मजबूरी है। सबिता चौधरी, प्रिंसिपल, एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग
इस अवसर पर एसडी विद्या मंदिर जूनियर विंग की प्रिंसिपल मीनाक्षी श्रॉफ, एमएएसडी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एम दूबे, डीपीएस पानीपत सिटी की मुख्य अध्यापिका अलका बत्रा, बाल विकास स्कूल की प्रिंसिपल रीतू मारवाह, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल की प्रिंसिपल मीनू हुड्डा, डीएवी पब्लिक स्कूल हुडा की प्रिंसिपल सरोज गर्ग, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से फादर पंकज, डीएवी पब्लिक स्कूल समालखा की प्रिंसिपल प्रतिभा सूद के साथ अन्य स्कूल के प्रिंसिपल भी मौजूद रहे।
प्रतिवर्ष 10 से 20 प्रतिशत बढ़ती है फीस : पानीपत के निजी स्कूलों में हर साल 10 से 20 फीसदी फीस बढ़ाई जा रही है। जिले में सीबीएसई के करीब 35 स्कूल हैं, जिनमें 50 हजार से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। शहर के अधिकांश बड़े प्राइवेट स्कूल में 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए महीना तक फीस है। इसके अतिरिक्त एडमिशन फीस के नाम पर स्कूलों द्वारा 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये की राशि ली जा रही है।