पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विक्की हत्याकांड : एसपी से मिले परिजन

विक्की हत्याकांड : एसपी से मिले परिजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - विक्की के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए परिजन गांव वालों के साथ गुरुवार को एसपी बी सतीश बालन ने मिले। उन्होंने थाना मॉडल टाउन प्रभारी योगेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो एफआईआर दर्ज की गई, उसमें परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज नहीं किया। प्रभारी ने अपने मर्जी से एफआईआर लिखी है।
उन्होंने केवल एक ही आरोपी महताब उर्फ बादल पर ही हत्या का आरोप लगाया है, जबकि विक्की को घर से बुलाकर ले जाने वाला छोटू का एफआईआर में नाम नहीं है। वहीं, हत्या में शामिल चार लोग थे, लेकिन किसी अन्य का नाम ही शामिल नहीं किया है। परिजनों ने एसपी से पूरे मामले की जांच की अपील की है। इस दौरान कुंवरपाल, अमित, सुरेश, ज्ञानचंद्र, राजपाल, अजय, नारायणदत्त मौजूद रहे।