...सीखने की कोई उम्र नहीं होती
पानीपत - दैनिक भास्कर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों व गृहिणियों के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पीवीएस कंप्यूटर एजुकेशन सोसायटी से कंप्यूटर ट्रेनर रिषभ मिश्रा प्रशिक्षण दे रहे हैं। 17 जनवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहर के सीनियर सिटीजन कंप्यूटर के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। कार्यक्रम में दो समूहों में लगभग 40 महिलाएं और पुरुष प्रशिक्षण ले रहे हैं। पहला बैच प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक चलता है, जबकि 11 से 12 बजे तक दूसरा बैच। शिविर में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ-साथ इंटरनेट की भी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए सुमित कुमार से मोबाइल नंबर 9671463846 पर संपर्क किया जा सकता है।