- Hindi News
- दो कारों के शीशे तोड़ चुराई नगदी, मोबाइल
दो कारों के शीशे तोड़ चुराई नगदी, मोबाइल
पानीपत - शहर में जीटी रोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर खड़ी दो कारों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पहली घटना एसडी कॉलेज के पास की है। जीटी रोड पर एसडी कॉलेज के नजदीक सर्विस लेन पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर बैग चुरा ले गए। बैग में कुछ नगदी व मोबाइल थे। घटना गुरुवार शाम की है। एनएफएल कॉलोनी के पास रहने वाले राजिंद्रा किसी काम से शहर में आए थे। उन्होंने अपनी कार एसडी कॉलेज के सामने सर्विस लेन पर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब लौटे तो कार के दाहिनी ओर का शीशा टूटा हुआ मिला।
कार के अंदर रखा बैग गायब था। वहीं, जीटी रोड पर जालंधर से दिल्ली जा रहे संदीप जैन की इनोवा गाड़ी की खिड़की खोलकर उनका पासपोर्ट व बैंक के कागजात चोरी कर लिए। संदीप गोशाला के पास गाड़ी खड़ी कर अपने किसी रिश्तेदार के मिलने गए थे।पुलिस ने संदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।