- Hindi News
- गैरमान्य स्कूलों ने उठाई एक कमरा एक क्लास के तहत मान्यता की मांग
गैरमान्य स्कूलों ने उठाई एक कमरा एक क्लास के तहत मान्यता की मांग
पानीपत - राज्य के सभी गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों को सरकार आरटीई के तहत एक कमरा एक क्लास के हिसाब से आठवीं तक मान्यता दे। साथ ही नियम 134 के तहत गरीब विद्यार्थियों पर होने वाले खर्च का वहन प्रदेश सरकार करे।
उक्त बातें हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने गुरुवार को स्काईलार्क में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों को संबोधित करते हुए कही। जो मांगें पूरी करेगा उस पार्टी को राज्य के सभी स्कूल संचालक व शिक्षक आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में समर्थन देंगे। 25 जनवरी को रोहतक में महासम्मेलन कर रहे हैं, जिसमें राज्य के सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल के संचालक व शिक्षक भाग लेंगे। संघ के पानीपत जिला प्रधान व राज्य उपप्रधान दलबीर खोखर ने कहा कि सरकार माने तो स्कूल मान्यता शर्तों को पूरा कर देंगे। राज्य कोषाध्यक्ष भूपेंद्र ने कहा कि इन स्कूलों से जुड़े हजारों लोगों का भविष्य ध्यान में रखकर सरकार सभी स्कूलों को मान्यता दे। बैठक में श्रीनिवास मित्तल, सोनू वर्मा, मांगेराम उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, जगदीश चंद्र, जगदीप, राममेहर मान, अजय कुमार, राजपाल, अजय जैन, सुनीता, सुमन, मीनू, संगीता मौजूद रही।