- Hindi News
- संजय चौक का कट और सर्विस लेन भी बंदघोटाले का भी लगाया आरोप, एडीसी ने बीच बचाव कर शांत करवाया
संजय चौक का कट और सर्विस लेन भी बंदघोटाले का भी लगाया आरोप, एडीसी ने बीच-बचाव कर शांत करवाया
भास्कर न्यूज - पानीपत
हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी बी.सतीश बालन ने एक और प्रयोग किया है। उन्होंने शहर में जीटी रोड पर संजय चौक के कट के साथ सर्विस लेन भी बंद करवा दी है।
शहर के लालबत्ती चौक से लेकर संजय चौक तक के सभी कट बंद कर दिए गए है। हालांकि रेलवे रोड का छोटा कट खुला है। वहीं, लालबत्ती से आगे गुरुद्वारा पहली पातशाही के सामने पत्थर रखवाकर सर्विस लेन का प्रवेश द्वार भी बंद करवा दिया है। कट बंद होने से दुकानदार पहले से ही रोष में हैं, वहीं सर्विस लेन बंद होने से उनकी परेशानी और बढ़ती दिख रही है।
॥कट बंद करने ने पहले ही परेशानी बनी हुई थी, सर्विस लेन बंद होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों को बाजार जाने के लिए काफी दूर तक घूमकर आना पड़ रहा है। बाजार में जाने के लिए सारे दिन लोग भटकते रहे।’ -संजीव कुमार, निवासी पानीपत
किसी को राहत, कोई आहत
॥कट बंद होने से लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी। शुरुआत में लोगों को घूमकर आने में परेशानी होगी। यदि जाम से राहत मिलती है तो दो किमी घूमकर आना अच्छा है। जाम से पार पाने को और कोई तरीका नहीं है। बंद का सही निर्णय है।’ -तेजबीर कादियान, सिवाह निवासी