- Hindi News
- मुख्यमंत्री हुड्डा ने एनसी कॉलेज का किया दौरा
मुख्यमंत्री हुड्डा ने एनसी कॉलेज का किया दौरा
पानीपत - मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसराना जाते हुए एनसी कॉलेज का दौरा किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन विजय गुप्ता, डीबी गुप्ता, एनएल गुप्ता, भूषण गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एनसी कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस शिक्षण संस्थान द्वारा एनसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटेलिटी शुरू कर देने पर पानीपत के साथ राज्य का भी विकास होगा। इन शिक्षण संस्थाओं से निकलने वाले विद्यार्थी कॉलेज व पानीपत का नाम विश्वभर में रोशन करेंगे।