पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूछेंगे क्या आपको गोहाना रैली में की गई घोषणाओं का लाभ मिला

पूछेंगे-क्या आपको गोहाना रैली में की गई घोषणाओं का लाभ मिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत/चंडीगढ़
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उन सभी लोगों को चिट्ठी लिखेंगे, जिनके लिए उन्होंने १० नवंबर में गोहाना रैली में घोषणाएं की थीं। अपनी चिट्ठी में सीएम पूछेंगे, ‘आपको योजना का लाभ मिला है या नहीं।’ हुड्डा ने बुजुर्गों, विधवाओं, आंगनबाड़ी हेल्पर व वर्करों, चौकीदार, नंबरदार व छात्राओं पर लुभावनी योजनाओं की बौछार की थी। इसके साथ ही सीएम ने सभी अफसरों को भी हिदायत दे दी है कि किसी पात्र को लाभ मिलने में देरी हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।



ये ताक रहे मुंह

प्रदेश के 207 एडिड स्कूलों के करीब 2,500 नियमित कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों में समायोजित करने की घोषणा की थी। लेकिन अभी इस पर अमल नहीं हो पाया है। सरकार ने घोषणा पर क्रियान्वयन के लिए कमेटी बनाई थी लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

लेकिन कर्मचारी खुश नहीं

सीएम ने सरकारी महकमों के सी व डी वर्गों के तीन लाख कर्मचारियों को भी दो हजार रुपए मासिक अंतरिम भत्ता दिया। लेकिन कर्मचारी सरकार से खफा चल रहे हैं और तीन दिन की हड़ताल की सफलता इसका उदाहरण है।

अब मुख्यमंत्री लिखेंगे लोगों को पाती