पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुखराना निवासियों को कल नहीं मिलेंगे प्लॉट

खुखराना निवासियों को कल नहीं मिलेंगे प्लॉट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - थर्मल/पानीपत
खुखराना गांव को शिफ्ट करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। प्रशासन के आदेशानुसार खुखराना को 25 जनवरी को शिफ्ट होना था। शोदापुर गांव में काटे जा रहे प्लॉट इस दिन दिए जाने थे। ग्रामीणों का कहना है कि डीसी ने जनवरी की शुरुआत में प्रेसवार्ता के दौरान गांव के शिफ्टिंग की बात कही थी।
शोदापुर में पेट्रोल पंप के पीछे प्लॉट दिए जाने थे। जबकि तब तक न तो जमीन की पैमाइश पूरी हुई और न ही अब तक स्लैब बने। ऐसे में प्लॉट कैसे दिया जाएगा। ऐसा भी कहा गया था कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह इसकी आधारशिला रखेंगे।
सीएम से करेंगे शिकायत : ग्रामीण रामकिशन, रामकुमार, प्रदीप, ईशम, सेवा राम, हरि चंद, रमेश, सतपाल रोड, बिजेंद्र, महेंद्र सिंह और तेजबीर ने बताया कि इस मामले को लेकर वह सीएम से मिलेंगे। उसके बाद अगली रुप रेखा तैयार की जाएगी। अगर जरुरी हुआ, तो वह फिर कोर्ट जाएंगे।



इस महीने की थी शिफ्टिंग की घोषणा

गांव के सरपंच पति तेजबीर और जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सतपाल रोड ने बताया कि प्रशासन ने ग्रामीणों को 25 जनवरी तक प्लाट देने की वादा किया था। मगर अब ऐसा लगता है कि ग्रामीणों को केवल झूठे सपने दिखाए गए हैं। मामले पर वह 27 जनवरी को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने जाएंगे।

शिफ्टिंग की प्रक्रिया नहीं हुई है पूरी, होगी देरी