पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती में घोटाले का आरोप

आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती में घोटाले का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - विकास नगर की गीता देवी ने गुरुवार को लघु सचिवालय में डीसी से मिलकर आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती में घोटाले का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि 17 जनवरी को वार्ड-22 की आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती की लिस्ट निकाली गई थी। उस लिस्ट में जनरल कोर्ट से जिसका चयन किया गया है, उसका राशन कार्ड नकली है और पहचान पत्र दूसरे वार्ड का है। उनके पति के नाम से राशन कार्ड वर्ष 2006 में बना है, जबकि वर्ष 2000 में ही उनकी मृत्यु हो चुकी है। डीसी से मांग की है कि निष्पक्ष रुप से इस मामले की जांच कराई जाए। इस अवसर पर सुभाष, विजेंद्र, अनिल, प्रीति, संतोष, निर्मला, शिव निवास, सोनिया, बाला, धर्मपाल, सुनीता देवी, सोनिया देवी, संदीप, सोनू, तकदीर, मीना, सुरेश, सुनीता, किस्मत, सुषमा, संजय, फूलो, रुपला, फूलमती, प्रेमो देवी, सुमन, बीरमती, रीना, पूनम और नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।