पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब के पानी से मकान की दीवार गिरी

तालाब के पानी से मकान की दीवार गिरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - हरिसिंह कॉलोनी में तालाब का पानी मकान की जड़ में पहुंचने से बुधवार रात मकान के पीछे की दीवार गिर गई। निकासी न होने से पानी मकान की जड़ तक पहुंचा है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जब दीवार गिरी, पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। परिवार के सभी लोग अन्य कमरों में सोए होने से बड़ा हादसा टल गया। बुजुर्ग महिला को मामूली चोट आई है। हरिसिंह कॉलोनी में रामबिहारी का परिवार रहता है। परिवार में बच्चों सहित सात लोग है। बुधवार को सभी सोए हुए थे। आधी रात के बाद अचानक कुछ गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। रामबिहारी ने उठकर देखा तो मकान के स्टोर रूम की पीछे की दीवार गिरी हुई थी।