आर्य समाज में 26 जनवरी को महायज्ञ
भास्कर न्यूज - पानीपत
खैल बाजार स्थित आर्य समाज में 26 जनवरी को महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ आचार्य राजकुमार शर्मा और बृजकिशोर द्विवेदी की देखरेख में होगा।
आर्य समाज के प्रधान आत्मप्रकाश आर्य ने कहा कि कार्यक्रम के संचालक देशराज आर्य और मुख्य अतिथि सुरेंद्र रेवड़ी होंगे। आर्य समाज के मंत्री नवीन गाबा ने बताया कि आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चे गायक प्रमोद चोपड़ा के साथ राष्ट्रभक्ति और ईश्वर भक्ति के गीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को कंबल बांटा जाएगा। कार्यक्रम में ध्वजारोहण धर्मवीर आर्य, विशिष्ट अतिथि इंद्रमोहन आहूजा और दीवान चंद्र आहूजा होंगे।