पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहला पेंच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजय गाहल्याण - पानीपत
सदन की बैठक न बुलाने के अडिय़ल रवैये के कारण शहर का अति महत्वपूर्ण रेनीवेल प्रोजेक्ट खिसकने के कगार पर है। केंद्र सरकार की ओर से रेनीवेल प्रोजेक्ट को देख रही सेंट्रल पब्लिक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने हरियाणा शहरी विकास विभाग को छह आपत्तियां लगाकर भेजी हैं।
इनमें सबसे खास मांग है कि रेनीवेल प्रोजेक्ट को नगर निगम सदन से पास करवाया जाए। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजी जानी है। केंद्र का स्पष्ट कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रोजेक्ट को छीना जा सकता है। इधर, प्रशासन ने बैठक बुलाने के बजाय नगर निगम के कर्मचारी के हाथ व्यक्तिगत रूप से एजेंडा भेजकर पार्षदों से पास करवाने के लिए कह दिया। मेयर सहित छह पार्षदों ने तो सहमति जता दी, लेकिन 14 पार्षदों ने लिखित में असहमति जताकर सदन की बैठक में एजेंडा पास करने की बात लिख दी।
वार्ड-8 के पार्षद अशोक नारंग, वार्ड-10 के पार्षद अशोक कटारिया और वार्ड-19 के पार्षद लोकेश नांगरू का कोई कमेंट नहीं है, क्योंकि जब निगम कर्मचारी उनके पास पहुंचा उस समय वे पानीपत से बाहर थे। इन तीनों पार्षदों ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनकी मांग है कि सदन की बैठक बुलाकर इस रेनीवेल प्रोजेक्ट पर बहस करवाई जाए। वार्ड-22 के पार्षद प्रवेश नैन ने कोई राय नहीं दी है। संबंधित खबर पेज-१८ पर भी



अभी इनकार

है मेरा : मजोका

मुझे प्रस्ताव के संबंध में नगर निगम से चिट्ठी मिली थी। मैं चाहती हूं कि बैठक बुलाई जाए और इस पर चर्चा हो। अभी मेरा इनकार है।’

-कमलेश मजोका, वार्ड-2

सदन में हो एजेंडा : सीमा

रेनीवाल प्रोजेक्ट के लिए सदन की बैठक बुलाई जाए। बैठक होती तो पार्षद प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेते और बात आगे बढ़ाते। ऐसा नहीं किया गया है। इसलिए इस पर असहमति जताई है।’

-सीमा पाहवा, डिप्टी मेयर

हमें बुरा बनाकर साजिश रची जा रही है : सुरेंद्र गर्ग

प्रोजेक्ट पास नहीं हुआ तो इसकी बुराई सहमति न जताने वाले पार्षदों को दी जाएगी। बैठक बुलाकर अवगत कराएं तो पार्षद सहमति दे सकते हैं।’-सुरेंद्र गर्ग, पार्षद, वार्ड-15

पार्षदों को भ्रमित कर प्रोजेक्ट पास करवाना चाहते हैं : नांगरू

पानी की समस्या दूर हो। सदन की बैठक बुलाना जरूरी है। पार्षदों को भ्रमित कर प्रशासन प्रोजेक्ट पास करवाना चाहता है।’ -लोकेश नांगरू, नेता, भाजपा पार्षद दल

जल्दी की चिट्ठी, पर एक्ट कहता है मेयर बुला सकते हैं आपात बैठक

मेयर भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस की राजनीति में उलझे नगर निगम के अफसरों ने भले ही रेनीवेल जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पास करवाने के लिए पार्षदों को चिट्ठी भेज उनके हस्ताक्षर हासिल करने के विकल्प चुना हो, मगर हरियाणा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के एक्ट की धारा 52 ((1)) के मुताबिक मेयर एक चौथाई पार्षदों ((पानीपत में सिर्फ 6)) के लिखित अनुरोध को आधार बनाकर कभी भी नगर निगम सदन की आपात बैठक बुला सकते हैं। अगर विषय आवश्यक है तो इसका नोटिस पार्षदों के पास 48 घंटे पहले पहुंचना चाहिए। आम बैठकों के लिए यह समय सीमा पांच दिनों की है।

यमुना पर कुएं लगा करना है पानी सप्लाई

भूमिगत जलस्तर 140 फीट से ज्यादा पर पहुंच गया है। इससे ट्यूबवेल ठप होने लगे हैं। इसलिए शहर को यमुना के पानी की सप्लाई देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने रेनीवेल प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस पर 462.80 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इसमें से 80 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत राज्य सरकार को खर्च करना है। यमुना के साथ लगते गोयला कलां और मिर्जापुर में आठ रेनीवेल बनाए जाएंगे।

अभी समर्थन नहीं, शायद बैठक में हो जाता पास

तकनीकी रूप से रेनीवेल प्रोजेक्ट को पास करवाने के लिए अपनाए गए रास्ते को नगर निगम के सदन की बैठक नहीं कहा जा सकता। फिर भी अगर इसे प्रस्ताव मान भी लिया जाए तो भी सिर्फ छह पार्षदों ने इस पर अपनी सहमति जताई जबकि 14 ने लिखित रूप से न और तीन ने मौखिक रूप से असहमति जता दी। एक पार्षद की स्थिति स्पष्ट नहीं। फिलहाल यह प्रस्ताव तकनीकी स्थिति में गिर चुका है। माना जा सकता है कि अगर बैठक बुलाई जाती तो विकास के नाम पर राजनीति कर रहा कोई भी पार्षद इसके खिलाफ वोट नहीं कर पाता।

पार्षदों का साफ जवाब- बिना चर्चा के प्रोजेक्ट पास नहीं करेंगे

वार्ड पार्षद कमेंट्स

1 काजल बठला एग्री, पर हाउस में रखें

((सीनियर डिप्टी मेयर))

2 कमलेश मजोका नोट एग्री

3 हरीश शर्मा नोट एग्री, हाउस बुलाएं

4 सीमा पाहवा नोट एग्री, हाउस में पास हो

((डिप्टी मेयर))

5 जयकुमार बिंदल नोट एग्री

6 संजीता नोट एग्री

7 सुरेश वर्मा नोट एग्री

9 रोहिता रेवड़ी नोट एग्री, हाउस मीटिंग बुलाएं

11 भूपेंद्र सिंह, मेयर एग्री

वार्ड पार्षद कमेंट

12 सतीश सैनी नोट एग्री

13 सुधा अग्रवाल नोट एग्री

14 मंजू कादियान एग्री

15 सुरेंद्र गर्ग नोट एग्री

16 सुशील शर्मा एग्री

17 सुनील वर्मा एग्री

18 संजीव दहिया नोट एग्री

20 सुखविंद्र कौर एग्री

21 बृजभूषण ढींगड़ा एग्री

23 शीला देवी नोट एग्री

24 दुष्यंत भट्ट नोट एग्री, बैठक में चर्चा हो