- Hindi News
- रात को घर में घुसे चोर, मकान मालिक जागा, पकडऩे की कोशिश, सिर पर डंडा मार नगदी पाजेब ले भागे
रात को घर में घुसे चोर, मकान मालिक जागा, पकडऩे की कोशिश, सिर पर डंडा मार नगदी-पाजेब ले भागे
भास्कर न्यूज - पानीपत
सब्जी मंडी के पास बुधवार रात चोरों ने मकान से 18 हजार की नगदी व तीन जोड़ी चांदी की पाजेब चुरा ली। चोरों का पता लगने पर मकान मालिक ने पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन उसके सिर पर डंडे से हमलाकर चोर भाग गए। मकान मालिक ने तीन चोर बताए हैं। चोर पीछे पड़े खाली पड़े प्लॉट से रस्से की सहायता से उतरकर भागे। चोर मकान में ही ताला काटने की आरी, हथोड़ी, ब्लेड भी छोड़ गए है। वहीं जल्दी में चोर अपने एक जोड़ी जूते, व एक चादर भी छोड़ गए।
सब्जी मंडी के पास किराए के मकान पर रहने राजकुमार ने बताया कि उसके मकान में सबसे नीचे किरयाना की दुकान है। उसके ऊपर की दो मंजिलों पर उसका परिवार रहता है। रात को करीब 3 बजे उसकी पत्नी ने मकान में कुछ शोर होने की बात कही। उसने आवाज लगाई और सीढिय़ों का गेट खोलकर ऊपर जाना चाहा। उतने में ही चोरों ने डंडे से हमला कर दिया। उसने तुरंत ही शोर मचाते हुए पत्नी से डंडा लाने के लिए कहा। इतना सुनता ही चोर पीछे खाली पड़े प्लाट में रस्से की सहायता से उतरकर भाग गए। जब वह कमरे मे पहुंचे तो सारा सामान फैला हुआ था। अलमारी में रखे 18 हजार की नगदी व उसकी पत्नी व दो बेटियों की तीन जोड़ी पाजेब गायब थी।