- Hindi News
- यमुना में जिले से नहीं जा रहा अमोनिया : राजेश
यमुना में जिले से नहीं जा रहा अमोनिया : राजेश
पानीपत - यमुना के पानी में अमोनिया की आशंका पर इंवायरनमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. महावीर सिंह के साथ गुरुवार को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। अमोनिया की जांच पर चर्चा की गई और उन्होंने जांच के आधुनिक और तकनीकी तरीके बताए। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनल क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पानीपत में अमोनिया नहीं है। दिल्ली में यमुना में पाया जाने वाला अमोनिया पानीपत के पानी से नहीं गया। उन्होंने कहा कि बावजूद फैक्ट्री के सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच की जा रही है। कई फैक्ट्रियों के सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। ड्रेन के पानी की भी सैंपलिंग की जा रही। जांच का काम रुटीन में चल रहा है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।