पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो दोबारा से कर देंगे हड़ताल : रामनिवास

सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो दोबारा से कर देंगे हड़ताल : रामनिवास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की हड़ताल का गुरुवार को अंतिम दिन रहा। वर्कर्स यूनियन के राज्य कमेटी के सदस्य रामनिवास ने बताया कि सरकार कर्मचारी एकता को तोडऩे में कामयाब रही।
मगर तालमेल कमेटी की ओर से शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ में होने वाली बैठक का अगर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया तो दोबारा हड़ताल की जाएगी। अभी तक सरकार नियमित वेतनमान के साथ कर्मचारियों का एरियर नहीं दिया था। इससे हर एक कर्मचारी को लाखों का नुकसान होगा। नैतिकता और कानूनी रुप से किसी का एरियर छीनने का अधिकार किसी के पास नहीं था। वर्कर्स यूनियन के साथ आठ चालक, तीन परिचालक, दो लिपिक और तीन मैकेनिक बस अड्डे पर हड़ताल में बैठे रहे। यूनियन की मेन मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और 3519 निजी बस परमिट को खत्म करना है।
हड़ताल में महावीर, सुल्तान, सुमेर, घनश्याम, समेर सिंह, वीरभान, रामरूप, रोहताश, सुंदर, जमुनादास, अशोक और धूम सिंह आदि रहे हैं।