- Hindi News
- जिला परिषद की बैठक में पार्षदों ने गिनाईं वार्डों की समस्याएं
जिला परिषद की बैठक में पार्षदों ने गिनाईं वार्डों की समस्याएं
भास्कर न्यूज - पानीपत
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति जागलान ने कहा कि पहले अधिकारी परिचय दें। इसके बाद ही आगे के कार्रवाई शुरू की जाएगी। परिचय के दौरान कई विभागों के अधिकारी नहीं मिले, उनके सहायक आए हुए थे।
इससे खफा होकर चेयरपर्सन जागलान ने कहा कि कुछ अधिकारी जान बुझकर बैठक में नहीं आते हैं। वे अपने सहायकों को भेज देते हैं, ताकि वे जवाबदेही से बच सकें। इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने में ग्रामीण विकास से जुड़े सभी अधिकारी संगठित होकर कार्य करें और 31 मार्च का इंतजार न करते हुए अपने सभी विकास कार्य फरवरी महीने में पूरा करवाएं। ताकि चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व ही विकास कार्य हो जाएं। गांवों में स्ट्रीट लाइट व पानी की व्यवस्था की जाए। एडीसी वर्मा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आगे बैठक में अधिकारी मौजूद रहेंगे।