महिला खेल सुरेश मित्तल ट्रॉफी २६ से
पानीपत - अग्रवाल युवा क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को अग्रसेन वाटिका में तिरंगा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्यअतिथि सुरेश मित्तल रहेंगे। क्लब के संचालक राकेश मित्तल ने कहा कि उसी दिन महिला खेल सुरेश मित्तल ट्रॉफी की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में खेल के 18 तरह के इवेंट होंगे। विजेताओं और उपविजेताओं को खेल की अलग-अलग ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उसी दौरान नेपाल गए यात्रियों के दल को भी सम्मानित करेगा। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। क्लब के सांस्कृतिक संयोजक पवन मित्तल की देखरेख में क्विज कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सुनीता गोयल, बबली अग्रवाल और उषा मित्तल खेलों के आयोजन में अपना सहयोग करेंगी।