पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल बचाने पर छह गांवों को किया जाएगा सम्मानित

जल बचाने पर छह गांवों को किया जाएगा सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - पानी की बर्बादी रोकने के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालीं छह ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित पंचायतों को गणतंत्र दिवस पर जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
एसके गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार की राज्य ग्रामीण जननीति 2012 के अनुसार जो ग्राम पंचायत अपने गांव में शत प्रतिशत घरों के नलों पर टोंटी लगवाना सुनिश्चित करें व 75 प्रतिशत से अधिक घरों में पानी के वैध कनेक्शन करवाए, सम्मानित किया जाएगा। गढ़ी सिकंदरपुर को 50 हजार रुपए, इसराना की बिजावा ग्राम पंचायत को 20 हजार रुपए, बापौली की सनौली कलां को 20 हजार रुपए, मतलौडा खंड की लौहारी ग्राम पंचायत को 40 हजार रुपए और समालखा की ग्राम पंचायत नामुंडा को 20 हजार रुपए व गढ़ी छाजू को 30 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।



अधिकारियों ने ठहराया हड़ताल को दोषी