- Hindi News
- १५ विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
१५ विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
भास्कर न्यूज - पानीपत
शिवाजी स्टेडियम में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई। रिहर्सल की अध्यक्षता डीसी समीरपाल सरो और एसपी बी.सतीश बालन ने की। दोनों अधिकारियों ने परेड, मार्च पास्ट, डंबल, लैजियम, पीटी प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग 1500 विद्यार्थी प्रस्तुतियां देंगे। परेड में हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट्स और गल्र्स गाइड्स की लगभग सात टुकडिय़ां भाग लेंगी। समारोह में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली छात्राएं विशेष मार्च पास्ट करेंगी। शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल में हरियाणवी नृत्य के लिए आर्य गल्र्स पब्लिक स्कूल, राजस्थानी नृत्य के लिए एसडी विद्या मंदिर, भांगड़ा नृत्य के लिए गुरू रामदास पब्लिक स्कूल, समूहगान के लिए बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, कव्वाली के लिए आईबीएल पब्लिक स्कूल, योग के लिए आरोही स्कूल छाजपुर ने अपनी प्रस्तुति दीं। इस अवसर पर एसडीएम अश्विनी मलिक , नगराधीश हवासिंह के साथ- अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
सुबह 10 बजे होगा झंडा रोहण: गणतंत्र दिवस पर सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण लाल शर्मा तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद विकास और जन कल्याण के कार्यों को झांकियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। डीसी समीरपाल सरो ने सभी अधिकारियों और टीमों के प्रतिनिधियों को समय पर पहुंचने का निर्देश दिया।