पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. एडवोकेट जगबीर मलिक से कथित बदसलूकी के मामले में एसडीएम अश्विनी मलिक से माफी मंगवाने की मांग पर अड़े वकीलों और एसडीएम में समझौता हो गया। धरना दे रहे वकीलों के बीच पहुंचे एसडीएम से जब वकीलों ने सॉरी बोलने के लिए कहा तो एसडीएम ने कहा, ‘ठीक है।’
इसके बाद आगे से इस तरह ही बदसलूकी से बचने को कहा। इस पर भी एसडीएम कहा, ‘ठीक है।’ फिर मलिक भाई-भाई का नारा लगाते हुए वकीलों ने एडवोकेट जगबीर मलिक और अश्विनी मलिक के हाथ मिलवाए। इसके बाद सभी वकील चाय पीने के लिए लाइब्रेरी चले गए।
दरअसल, यह सारा विवाद शुरू हुआ था गुरुवार को। एडवोकेट जगबीर मलिक लापता लड़की के सर्च वारंट के लिए एसडीएम अश्विनी मलिक की कोर्ट में पेश हुए थे। जगबीर के अनुसार लड़की की उम्र के विवाद में एसडीएम ने उनके साथ बदसलूकी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से बाहर निकलवा दिया।
जगबीर मलिक ने इस प्रकरण की लिखित शिकायत बार एसोसिएशन को दी। बार ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जब तक एसडीएम मलिक माफी नहीं मांगेंगे वे वर्क सस्पेंड रखेंगे। जिले के सभी वकील शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लघु सचिवालय के सामने इकट्ठे हुए और एसडीएम के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके कार्यालय पहुंचे। एसडीएम मलिक अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.