- Hindi News
- 5 फरवरी से इंदौर के लिए मिलेगी एक और ट्रेन
5 फरवरी से इंदौर के लिए मिलेगी एक और ट्रेन
पानीपत - पानीपत से इंदौर के लिए 5 फरवरी से चंडीगढ़ से इंदौर के बीच इंदौर एक्सप्रेस शुरू होने वाली है। ट्रेन बुधवार को इंदौर से रवाना होकर गुरुवार रात 2 बजे पानीपत पहुंचेगी और चंडीगढ़ सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी। उसी दिन ट्रेन सुबह 6:25 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। सुबह 9:10 बजे पानीपत पहुंचेगी और इंदौर अगले दिन सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी। पानीपत से इंदौर जाने के लिए अभी तक सिर्फ एक ट्रेन मालवा एक्सप्रेस प्रतिदिन जाती है।