पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम की घोषणाओं से बेखबर सरकार : कपूर

सीएम की घोषणाओं से बेखबर सरकार : कपूर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना रैली में सभी वर्ग के लिए घोषणाएं करके भले ही तालियां बटोरी हों, लेकिन सरकार के पास खुद इन घोषणाओं का कोई लेखाजोखा नहीं है। यह खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ। आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने मुख्यमंत्री सचिवालय से सूचना मांगी थी कि इन घोषणाओं को क्रियांवित करने में कितना बजट खर्च होगा, योजनाओं से लाभांवित होने वालों की कुल संख्या, घोषणाओं के लागू होने व पूरा होने की तिथि की जानकारी मांगी थी। लेकिन राज्य जन सूचना अधिकारी ने सिर्फ गोलमोल जवाब दिया। पीपी कपूर ने कहा कि सचिवालय से जानकारी न मिलने पर मुख्य सचिव से जानकारी मांगी, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं दी गई। कपूर ने कहा कि सरकार जानती है कि अगर उसने सूचना दे दी तो भंडाफोड़ हो जाएगा, इसलिए जानकारी नहीं दी जा रही है।