- Hindi News
- उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में पहुंचे ५ उपभोक्ता
उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में पहुंचे ५ उपभोक्ता
पानीपत - गोहाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में शुक्रवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के सदस्यों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए बैठक की। तीन दिन बाद खुले निगम में अपनी समस्याओं को लेकर सिर्फ 5 उपभोक्ता ही निगम कार्यालय पहुंचे।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के न आने का कारण कर्मचारियों की हड़ताल को बताया। पंचकूला से आए फोरम के सदस्य एसई राजबीर सिंह और एक्सईएन चंदन सिंह ने दोपहर 12 बजे बैठक की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ पानीपत एसई एमएस दहिया, सिटी एक्सईएन कशिक मान और एसपी सिंह भी मौजूद रहे। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में सिर्फ पांच उपभोक्ता पहुंचे। इसमें आजाद नगर से आए नरेश कुमार, सनौली रोड निवासी महेंद्र ने अधिक बिजली बिल आने की समस्या रखी। अधिकारियों ने ऑन द स्पॉट सभी बिलों की जांच कर बढ़े हुए बिल को वापस देने का निर्देश दे दिया। इसी तरह तीन अन्य उपभोक्ताओं ने भी मीटर लगाने और बिल बढऩे की शिकायत की, जिनकी समस्या का एक सप्ताह में निवारण के लिए सब डिवीजन अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए। फोरम के सदस्य एसई राजबीर ने कहा कि कार्यालय के बाहर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, जिसके कारण निगम आने वाले उपभोक्ता भी लौट गए।