- Hindi News
- न्याय और कानूनी जानकारी प्राप्त करना सभी का संवैधानिक अधिकार : पराशर
न्याय और कानूनी जानकारी प्राप्त करना सभी का संवैधानिक अधिकार : पराशर
ञ्चसुप्रीम कोर्ट की देखरेख में दो गांवों में लीगल एंड क्लीनिकों का उद्घाटन
भास्कर न्यूज - पानीपत
कानूनी जानकारी और न्याय प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन कानूनी जानकारी के अभाव अथवा आर्थिक कारणों के चलते कुछ व्यक्ति समय पर न्याय प्राप्त नहीं कर पाते। आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, जब विश्व बालिका दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट और विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से देश के प्रत्येक जिले के कम से कम दो गांवों में आज एक ही समय में सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में लीगल एंड क्लीनिकों का उद्घाटन
किया जा रहा है।
यह बात माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्नेह पराशर ने जिला के गांव आसन्न खुर्द की सामान्य चौपाल में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि कानून लोगों के लिए है। लोगों में भय बैठाने के लिए नहीं है। इसलिए लोगों को अपने कानूनी अधिकारों की पूरी जानकारी लेनी चाहिए, जो जिलास्तर और ग्रामीण लीगल क्लीनिकों में प्रत्येक बुधवार और रविवार को आकर प्राप्त की जा सकती है।
समारोह की विशिष्ट अतिथि एवं सीजेएम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव परमिंद्र कोर ने कहा कि प्रभु ने प्रत्येक व्यक्ति में किसी न किसी विशेष प्रतिभा का समावेश किया है। प्रतिभा को उठाना पुण्य और दबाना पाप है। इस अवसर पर अपने गांव में आने पर सरपंच जय कुवार शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इससे पूर्व पीटीपीएस पब्लिक स्कूल थर्मल के बच्चों ने गणेश वंदना, स्वागत गीत और राष्ट्र गान प्रस्तुत किया। अध्यापिका पूनम कौशिक ने मंच संचालन किया।
समारोह को पैरा लीगल एडवाइजर विकास रोहल,सरदार अमरजीत सिंह, मैडम जयश्री और जनस पर्क विभाग के ओम प्रभाकर ने भी स बोधित किया। इस अवसर पर कौशल कुमार, अनूप शर्मा, कुनाल, रवि, अमन, सुरेन्द्र कुमार, बाबू राम तंवर, जगबीर डांडा, राजेश देवी, माया, मूर्ति, सीमा, शांति, राम कटोरी, मुकेश देवी, उर्मिला और नरेश शर्मा भी मौजूद रहे।
२९ मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
उन्होंने बताया कि आगामी 29 मार्च को जिला न्याय परिसर में एक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार के मुकदमों का निपटान हो सकेगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आसन खुर्द की सामान्य चौपाल में लीगल एंड क्लीनिक का किया उद्घाटन