पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तलाकशुदा पत्नी से दुष्कर्म, केस दर्ज

तलाकशुदा पत्नी से दुष्कर्म, केस दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. आठ मरला में रहने वाली महिला ने अपने तलाकशुदा पति पर उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को महिला का जिला अस्पताल से मेडिकल जांच करवाई है।

आठ मरला में रहने वाली एक महिला ने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी है कि उसके पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने आठ मरला में ही रहने वाले रमेश कुमार से दूसरी शादी कर ली, लेकिन रमेश उसके साथ आए दिन मारपीट करता। उसने रमेश से तलाक ले लिया। वह अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी। एक दिन पहले वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी। इसी बीच रमेश आया और उसे कमरे में ले गया। रमेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।