अपराध रोकने को आएं आगे : इलियास
पानीपत - जमीयत उलमा पानीपत ने शुक्रवार को बत्रा कॉलोनी स्थित कार्यालय में बैठक की। अध्यक्षता अब्दुल वाहिद व संचालन कारी इजहार अहमद ने किया। जमीयत उलमा अध्यक्ष मौलाना मो. इलयास ने कहा कि सिर्फ लोकसभा में कानून पास कर लेने से अपराधों को नहीं रोका जा सकता। कानून के रखवाले ही जब कानून की धज्जियां उड़ाते हैं तो कानून किताबों तक ही सीमित हो जाता है। यह समस्या दूर करने को सभी को एक साथ आगे आना होगा। जमीयत उलमा के उपाध्यक्ष मुफ्ती दाउद ने कहा कि सरकार पानीपत व अन्य शहरों में उर्दू मीडियम स्कूलों का भी संचालन करे। इस दौरान मौलाना शौकत, कारी जीशान, मौलाना मो. रिजवान, मास्टर बाबू हसन, हारुन अंसारी, मो. अली हाफिज, साजिद अली, मो. नासिरी आदि मौजूद रहे।