पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विक्की हत्याकांड का आरोपी रिमांड पर

विक्की हत्याकांड का आरोपी रिमांड पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - विक्की हत्याकांड में शामिल महताब उर्फ बादल को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने महताब को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि 21 जनवरी की शाम को सौंधापुर गांव के घर से एक किमी दूर खाली पड़े प्लॉटों में 20 वर्षीय विक्की पुत्र कं वरपाल की ईंटों से मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का आरोपी महताब उर्फ बादल निवासी बिंझौल का बनाया है। इस मामले में परिवार वालों का आरोप है कि विक्की क ी हत्या में चार लोग शामिल थे। इनमें एक छोटू नामक युवक के अलावा दो अन्य भी शामिल हैं। ये सभी विक्की को बचाने आ रहे फैक्ट्री मालिक व श्रमिकों को देखकर फरार हो गए थे।