पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज का काम अधूरा छोड़ गए कर्मचारी

सीवरेज का काम अधूरा छोड़ गए कर्मचारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. शहर की कई कॉलोनियों के सीवरेज खुदे और खुले पड़े हैं। सीवरेज लीकेज को सुधारने आए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी काम और बिगाड़ कर चले गए और सप्ताह बाद भी नहीं लौटे। सीवर संबंधी समस्या नहीं सुधारने से किसी कॉलोनी में सीवर का पानी बहकर सड़क पर आ गया है, तो कहीं सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अधिकारी समस्या सुधरवाने का केवल आश्वासन देते हैं, काम पूरा करने कोई नहीं आता है।इस समस्या के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई बार सीवरेज संबंधी समस्या के सुधार की प्रक्रिया में समय लगता है।