- Hindi News
- एसपी बालन ने थानों व चौकी इंचार्जों को बदला
एसपी बालन ने थानों व चौकी इंचार्जों को बदला
भास्कर न्यूज - पानीपत
एसपी बी.सतीश बालन ने शुक्रवार को शहर में कई थानों के चौकी इंचार्जों को बदला है। पुलिस प्रवक्ता युद्धवीर मलिक ने बताया कि अमित कुमार को सेक्टर--29 का चार्ज दिया है। वहीं सेक्टर-29 से चौकी इंचार्ज सूरत सिंह को चांदनी बाग थाने में लगाया है।
पीएसआई प्रमोद को थाना शहर से हटाकर असंध चौकी का इंचार्ज बनाया है। उनके स्थान पर दलजीत को थाना शहर में लगाया गया है। पीएसआई दीपक को सीआईए वन से किला चौकी इंचार्ज बनाया है। किला चौकी इंचार्ज बलवान को सिटी थाना में नियुक्त किया है। पीएसआई सुनील को थाना चांदनी बाग से इंचार्ज चौकी माडल टाउन लगाया है। खिलाराम को थाना माडल टाउन में नियुक्त किया है। पीएसआई अनिल को सिटी थाना से समालखा में चौकी इंचार्ज लगाया है। वहां से सुरेंद्र दहिया को थाना शहर में बुलाया है।
पीएसआई शिवदर्शन को चांदनी बाग से इंचार्ज सेक्टर 6--7 नियुक्त किया है, जबकि प्रेम कुमार को थाना चांदनी बाग में भेजा है। महिला एएसआई मुनेश को तहसील कैंप चौकी इंचार्ज लगाया है। यहां से श्यामलाल को थाना शहर में भेजा है। मॉडल टाउन थाने के एसआई आनंद को उरलाना कलां चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है।