- Hindi News
- स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में स्कूल पहुंचे बच्चे
स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में स्कूल पहुंचे बच्चे
ञ्चडीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में महासभा का आयोजन
पानीपत - डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महासभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चे कई स्वतंत्रता सेनानियों नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद रानी लक्ष्मीबाई आदि की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल ऋतु दिलबागी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे लिए सही मायने में आजादी का दिन है। क्योंकि इसी दिन संविधान के माध्यम से देश के लोगों को अधिकार मिले थे। इसी वजह से आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। गणतंत्र का मतलब होता है लोगों का दिन। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के संविधान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।