पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने ली मतदान करने की शपथ

विद्यार्थियों ने ली मतदान करने की शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. मतदाताओं के पास ही वो शक्ति है जिससे सरकार बनती है और देश की भावी नीतियों का निर्धारण होता है। यह बातें डीसी समीरपाल सरो ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एसडी कॉलेज में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय जागरूकता समारोह में कही।

समारोह में डीसी ने विद्यार्थियों को मतदान के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वोट की उपयोगिता में गोली से अधिक शक्ति छिपी होती है, इसीलिए सभी मतदाताओं को समय पर अपने वोट का सदुपयोग करना चाहिए। लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का आधार मतों की उपयोगिता पर निर्भर होता है। उंगली पर लगा निशान परिवर्तन को चिन्हित करता है।

नगराधीश हवासिंह ने कहा कि युवा वर्ग को इस सुविधा व अधिकार का सदुपयोग करना चाहिए तथा उन्हें मताधिकार की ताकत को भी समझना चाहिए। कार्यक्रम में डीसी ने नए वोटर कार्ड धारकों को कार्ड वितरित किए। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के लीडर भजन पार्टी पालेराम द्वारा मतदान विषय पर रागनी सुनाई गई। समारोह में नायब तहसीलदार चुनाव अर्जुन भटेजा, एसडी कालेज के प्रधान दिनेश गोयल व कोषाध्यक्ष पवन गोयल, प्राचार्य डॉ.अनुपम अरोड़ा, सेल्फ फाइनेंस विभाग के निदेशक केएस ढिल्लो भी मौजूद रहे।