पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. शिवाजी स्टेडियम में सात और पहलवान अभ्यास के लिए पहुंच गए। अब सभी दस पहलवान कैंप में हाजिर हैं। आठ लड़कियां पहले से ही कुश्ती के दांवपेंच सीख रहीं हैं। स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-19 लड़के और लड़कियों का वालीबॉल व कुश्ती का प्रशिक्षण कैंप लगाया गया है।
यह कैंप 26 जनवरी तक चलेगा। 27 जनवरी को प्रदेश की वालीबॉल व कुश्ती की टीमें उत्तर प्रदेश के कानपुर के लिए रवाना होंगी। यहां पर 29 जनवरी से 2 फरवरी तक स्कूल नेशनल प्रतियोगिता होगी। गौर हो कि शिवाजी स्टेडियम में लगे कुश्ती के कैंप में पहलवान नहीं पहुंचे थे। बहानेबाजी कर रहे थे। तब शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने फरमान जारी किया था कि जो कैंप में नहीं आएंगे, उन्हें नेशनल प्रतियोगिता में नहीं खेलने दिया जाएगा। उनके स्थान पर दूसरे नंबर के पहलवान भाग लेंगे।
इसकी भनक लगते ही 23 जनवरी को तीन और 24 को सभी दस पहलवान कैंप में पहुंच गए। इन पहलवानों को कुश्ती प्रशिक्षक महावीर और हरजिंद्र ने दांव सिखाए। सहायक शिक्षा अधिकारी ((खेल)) कर्ण सिंह पूनिया ने बताया कि कैंप में दस लड़के कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं। पहले इन पहलवानों ने कैंप में आने से आनाकानी की थी। पहलवानों की तैयारी अच्छी है। उम्मीद है कि वे नेशनल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए मेडल जीतेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.