- Hindi News
- हाई अलर्ट घोषित होने के बावजूद थर्मल में लगातार चोरी
हाई अलर्ट घोषित होने के बावजूद थर्मल में लगातार चोरी
भास्कर न्यूज. थर्मल
पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है। एक तरफ गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं चोर आसानी से चोरी कर रहे हैं। चोरी भी उसी समय होती है, जिस समय सुरक्षा बल के अधिकारी लगातार गश्त पर लगे होते हैं। बता दें कि थर्मल की दीवार से लोहे के एंगल पिछले तीन दिनों से चोरी हो रहे हैं। चोर हर रोज लोहे का एक एंगल चोरी करके बेच रहे हैं।
वर्जन
थर्मल के सिविल अधिकारी एसके मल्होत्रा ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली। फिर भी वह मामले की जांच करवाएंगे।