पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संविधान बनने के बाद ही देश सही से आजाद हुआ : सुनील फोटो

संविधान बनने के बाद ही देश सही से आजाद हुआ : सुनील फोटो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली
गीता शिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के चेयरमैन सतपाल बंसल ने शिरकत की। तथा विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार सिंह एवं उपप्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश रहे। इस दौरान विद्यार्थी संदीप, नीरज, राकेश, रवींद्र ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सुनील कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें आजादी के मूल्यों की याद दिलाता है। अपना संविधान लागू होने के बाद ही देश सही रूप से आजाद हो सका। बंसल ने कहा कि आज भी देश में बहुत कुरीतियां हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. वंदना सिंह, मीनाक्षी मलिक, सुमन, संतोष, बिमलेश, मोनिका, हंस मेहता मौजूद रहे।