पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी बोले वोट हमारा अधिकार, सही को चुनेंगे

विद्यार्थी बोले- वोट हमारा अधिकार, सही को चुनेंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आईबी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एडीसी आरएस वर्मा ने की। वहीं संचालन कॉलेज प्रिंसिपल रेणु शर्मा ने किया। एडीसी आरएस वर्मा ने कहा कि सभी युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सही सरकार का चुनाव करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. प्राणनाथ, डॉ. गुरनाम सिंह, अजय पाल चौहान, पवन कुमार, विक्रम कुमार, राममेहर, महेंद्र मौजूद रहे।
छात्राओं ने निकाली रैली : मॉडल टाउन स्थित राजकीय आर्य गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रिंसिपल नफे सिंह सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्राओं ने वोट हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, राष्ट्र विकास के लिए हर वोट जरूरी जैसे नारों के माध्यम से जागरूक किया। इस मौके पर निर्मला शर्मा, राजसिंह, नरेश कुमार, प्रवीन चहल, श्रद्धा शर्मा मौजूद रही।
मत का सही प्रयोग करें : रजनी
मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आर्य कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्ष कॉलेज की उपाचार्य डॉ. रानी रजनी ने की। कॉलेज के विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से मतदान के लिए शपथ दिलाते हुए डॉ. रानी रजनी ने कहा कि हमें अपने मत का सही प्रयोग करना चाहिए। हमें लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखते हुए मतदान जरूर करना चाहिए।



एसडी कॉलेज में जिलास्तरीय कार्यक्रम, दिए सर्टिफिकेट

ऑनलाइन बनवाया मतदाता पहचान पत्र

18 साल बाद पहली बार करेंगे मतदान

70 हजार वोट बने 80 हजार का लक्ष्य

निर्वाचन विभाग ने एक वर्ष में 70 हजार नए मतदाताओं को जोड़ है। वहीं, चुनाव से पूर्व यह आंकड़ा 80 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक सबसे ज्यादा मतपत्र पानीपत रूरल में करीब 25 हजार बनाए गए हैं।वहीं इसराना में सबसे कम साढ़े सात हजार के करीब है।



महाराष्ट्र के मूल निवासी और मॉडल टाउन में रहने वाले टेक्सटाइल डिजाइनर भीमचंद टाटोटे व उनकी पत्नी 36 साल की उम्र में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भीमचंद ने बताया कि 18 वर्ष का होने से पहले घर से बाहर रह रहा हूं। इसके कारण मतदाता पहचान पत्र नहीं बन सका। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से पानीपत में रहने के दौरान कई बार पहचान पत्र बनवाने की कोशिश की, लेकिन राशन कार्ड न होने के कारण पहचान पत्र नहीं बन पाया। इस वर्ष राशन कार्ड बनने के बाद उसने और उसकी पत्नी सुरेशा टाटोटे ने पहचान पत्र बनवाया।

मॉडल टाउन निवासी 26 वर्षीय सुशांत पहली बार वोट देंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा कराए जाने सर्वे का पता नहीं चल पाता था। जिस कारण अभी तक पहचान पत्र नहीं बनवा सका। सुशांत ने कहा कि इस बार के चुनाव में वह भी वोट देना चाहता था, इसलिए विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भरा और पहचान पत्र बनवाया।