पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. जीटी रोड पर तीन महत्वपूर्ण कट बंद करवाने के बाद नए एसएसपी बी.सतीश बालन ने बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान छेड़ दिया है। दो दिनों में इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, पालिका बाजार, शॉल मार्केट समेत शहर के तकरीबन सभी प्रमुख बाजारों में सैकड़ों दुकानदारों और उनकी एसोसिएशन के प्रधानों को नोटिस भेजे गए।
पुलिस की ओर से सभी को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपनी दुकानों और शोरूम के आगे से माल हटा लें। इनमें वे दुकानदार भी शामिल हैं, जो पैसा लेकर अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी लगवाते हैं। वहीं, शनिवार शाम करीब चार बजे से सनौली रोड पर पुलिस बल ने दुकानदारों को माल अंदर रखने को लेकर समझाया और सामान अंदर रखवा दिया। रेहडिय़ां न लगवाने की चेतावनी दी। इस रोड के दुकानदारों को पुलिस की ओर तीन दिन पहले ही संदेश भेजा चुका था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.