पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे फिर धरने पर बैठेंगे नाराज पार्षद

पहले आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे फिर धरने पर बैठेंगे नाराज पार्षद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - नगर निगम में मेयर भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में प्रशासन ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इससे विपक्ष के पार्षद नाराज हैं और उनका कहना है कि वे 27 जनवरी के बाद पहले रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश को ज्ञापन सौंपकर बैठक बुलाने की मांग करेंगे। इसके बाद अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे लघु सचिवालय में धरने पर बैठेंगे।
6 जनवरी को भाजपा, इनेलो और बाहरी कॉलोनियों के 17 पार्षदों ने मेयर भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग को लेकर शपथ पत्र दिया था।