पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के मास्टर एथलीटों ने जीते 17 मेडल

जिले के मास्टर एथलीटों ने जीते 17 मेडल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत
जिले के आठ एथलीटों ने 23वीं राज्यस्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 मेडल जीते। इसमें सात गोल्ड, सात सिल्वर व तीन ब्रॉन्ज मेडल हैं। यह प्रतियोगिता 24 से 25 जनवरी को पंचकूला में हुई। एथलीटों की आयु 45 से 65 की है, लेकिन इनका जज्बा युवा एथलीटों से कम नहीं है।
आठों एथलीट 20 से 23 फरवरी को जयपुर में होने वाली 34वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। राष्ट्रीय चैंपियन बांध गांव के सोहन पहलवान ने पहली बार एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलते हुए 40 प्लस आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गोल्ड और शाटपुट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी तरह से दिलबाग पहलवान ने 45 प्लस आयु वर्ग के शाटपुट में गोल्ड, डिस्कस थ्रो में सिल्वर, हेमर थ्रो में ब्रॉन्ज, इसराना के राज सिंह आर्य ने 65 प्लस आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो में गोल्ड, शाटपुट में सिल्वर, पानीपत के सतबीर शर्मा ने 55 प्लस आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो व शाटपुट में गोल्ड, इसी वर्ग के शाटपुट में पानीपत के ईश्वर शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता। मछरौली गांव के रणबीर सिंह ने 55 प्लस आयु वर्ग के ट्रिपल जंप में गोल्ड, हाई जंप में सिल्वर, नौल्था के रामदिया फौजी ने 45 प्लस आयु वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में सिल्वर और पांच किलोमीटर वाक में ब्रॉन्ज मेडल जीता।