पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस गणतंत्र पर पानीपत को असल पहचान देने वाले गण होंगे सम्मानित

इस गणतंत्र पर पानीपत को असल पहचान देने वाले गण होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. गणतंत्र दिवस पर पानीपत को असल पानीपत बनाने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। तकरीबन हर साल पुरस्कार पाने वालों को लेकर चर्चाएं गरम रहती हैं, मगर इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर सम्मान पाने वालों में ज्यादातर नाम ऐसे हैं जिनकी पानीपत निर्माण महती भूमिका रही है।

इन लोगों में असहाय बच्चों की मदद करने वाले एनजीओ से लेकर आंगनवाड़ी हेल्पर तक और उभरते खिलाडिय़ों से लेकर धान की सीधी बिजाई करने वाला किसान शामिल हैं। गरम कपड़ों की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड तैयार करने वाले उद्योगपति भी इस सूची में हैं और मिठाई के लिए समालखा को मशहूर करने वाले भी। डिप्टी कमिश्नर समीरपाल सरो के कैंप आफिस में शनिवार रात तक सूची तैयार की गई।