पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा में तैयार हो रहा है अगला खली

हरियाणा में तैयार हो रहा है अगला खली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढ़े सात फुट के राजेश कुमार खली के इंस्टीट्यूट से ही ट्रेनिंग ले रहे हैं।



संदीप शर्मा/सदीक चौहान. पानीपत

उनतालीस साल की उम्र में पुलिस में भर्ती? असंभव? तो हरियाणा आइए। अंबाला के राजेश कुमार को बतौर सिपाही भर्ती करने के लिए राज्य सरकार ने सभी नियम कायदे बदल दिए। बाकायदा मंत्रिमंडल से मंजूरी ली। दनौरा गांव के राजेश की खासियत है उसकी लंबाई - साढ़े सात फुट। अब वह विश्व स्तर का पहलवान बनने की तैयारी कर रहा है। ग्रेट खली की तर्ज पर। उसी के रेसलिंग इंस्टीट्यूट से। नए नाम - महाबली भीम के साथ।

हिमाचल निवासी दिलीप राणा उर्फ ग्रेट खली के लिए पंजाब सरकार ने नियम बदले थे। खली ने वल्र्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में अंडरटेकर को हराकर धूम मचाई थी। इससे पंजाब पुलिस को अच्छी पब्लिसिटी भी मिली। भीम भी इसी की तैयारी कर रहे हैं।

रोज की खुराक ढाई हजार रुपए की : सिपाही भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष की उम्र और बारहवीं पास होना चाहिए। कैबिनेट के फैसले से दसवीं पास 39 वर्षीय भीम 5वीं बटालियन का सिपाही बन गया है। उसे मधुबन सामान्य पुलिस रंगरूट की ट्रेनिंग देने की बजाय ट्रेनर उसकी रेसलिंग फिटनेस बढ़ा रहे हैं। भीम जालंधर के उसी रेसलिंग इंस्टीट्यूट में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तैयारी कर रहा है, जिसमें खली ने की थी। 152 किलो वजनी भीम को सिपाही की तनख्वाह में सिर्फ आठ दिन की डाइट मिल पाएगी। उसकी एक दिन की खुराक का खर्च ढाई हजार रुपए है। जबकि प्रदेश में सिपाही का प्रारंभिक वेतन भत्ते समेत 20 हजार रुपए है। भीम को लगता है वो पुलिस के बाद सरकार उसकी खुराक का इंतजाम भी कर देगी।

10वीं तक सामान्य था कद : उसके परिवार में बाकी सभी की लंबाई सामान्य है। दसवीं कक्षा के बाद अचानक कद बढऩा शुरू हुआ और सात फुट पार कर गया। जूतों, कपड़ों के नाप से लेकर खुराक तक हर तरह की परेशानी। खाने के पैसे नहीं थे। शराब के ठेकों पर बतौर सुरक्षा गार्ड काम किया। फिर ग्रामीण मेलों में करतब दिखाए। बॉडी बिल्डिंग संघ ने सहयोग दिया। कुछ समय सूचना आयुक्त अशोक मेहता के बॉडीगार्ड भी रहे। मुख्य संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर जो उसके इलाके के विधायक भी हैं, ने उसे देखा और पुलिस में भर्ती करा दिया।

इंटरेस्टिंग  भर्ती के नियमों में छूट देकर ३९ साल के राकेश कुमार को लिया पुलिस में