पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

विद्यार्थियों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - शहर के विभिन्न स्कूलों में 65वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।
दयाल सिंह : प्रिंसिपल विनीता कुमार तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूल मैनेजमेंट सदस्य सतपाल भी मौजूद रहे। बच्चे चेहरे पर तिरंगे का प्रतीक बना कर पहुंचे।
आर्य गल्र्स : ध्वजारोहण प्रबंध समिति के सदस्यों व प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने किया। इसके बाद छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाकर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अध्यापिका कुमारी नीरू दत्ता, लेखाकार विनोद सोनी, लता कपूर, ननकू, जग्गू, चांद भी मौजूद रहे।
विद्या भारती शिक्षा समिति : गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम संचालन विद्या भारती शिक्षा समिति अध्यक्ष निर्मल दत्त ने किया व महेश दत्त शर्मा भी रहे।
एमएएसडी : कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन कल्याण राय, ऑडिटर नरेश गुप्ता ,सदस्य सतीश मित्तल व प्राचार्या एम दूबे ने ध्वजारोहण करके किया। विद्यार्थियों ने पीटी शो, योग का प्रदर्शन किया।
वीएनएम : ध्वाजारोहण जिला प्रसार समिति के अध्यक्ष धर्मबीर संधु ने किया। बच्चों ने मां तुझे सलाम गाने के साथ मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन किया। डायरेक्टर आशीष ने मतदान के प्रति जागरूक किया।
आईबी : ध्वाजारोहण प्रबंध समिति के सचिव परमवीर ढींगड़ा, कोषाध्यक्ष एन गौरी, प्रबंधक डीवी ढींगड़ा, प्रिंसिपल डॉ. जेपी गोयल ने किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच का संचालन हेमलता ने किया।
एसडी : स्कूल चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन अशोक गुप्ता, सचिव पंकज गोयल, ऑडिटर शशांक अग्रवाल व प्रिंसिपल सबिता चौधरी ने ध्वाजारोहण किया। पतंग, टोपी, ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता हुई।
एसडी सीसे : ध्वाजारोहण स्कूल प्रधान विष्णु गोयल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई। इस दौरान प्रबंधक फकीरचंद बिंदल, उपप्रधान प्रमोद बंसल, सनातन धर्म संगठन प्रधान रोशनलाल मित्तल, सचिव विजल अग्रवाल, आनंद सिंगला रहे।
एसडी माडर्न : ध्वाजारोहण स्कूल प्रधान सुलेख चंद गर्ग, सचिव राकेश सिंगला, कैलाश चंद, प्रबंधक रामलाल गोयल, सहप्रबंधक राजेश गर्ग, सुरीन सिंगला, सुधीर चौधरी, विरेंद्र बंसल, राम कुमार गर्ग ने किया। बच्चों ने नृत्य किया।
राजकीय हाईस्कूल : ध्वाजारोहण एसएमसी प्रधान सुरेंद्र सिंह ने किया। सरपंच नरेश कुमार ने स्कूल के बच्चों को कॉपी, पेन वितरति किए। मुख्य अध्यापक अनिल कुमार व राजकरण आदि रहे।
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक : सत्यबीर शास्त्री, स्कूल प्रधान रणबीर सिंह आर्य, प्रबंधक वीरेंद्र आर्य ने ध्वाजारोहण किया। प्रिंसिपल पवन सिंह, अशोक शर्मा, राजपाल सिंह, नायाब सिंह रहे।
पूजा मॉडर्न सीसे : हरिसिंह कॉलोनी स्थित पूजा मॉडर्न स्कूल में गणतंत्र दिवस पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति जागलान ने ध्वाजारोहण किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ.जसबीर जागलान, मदन लाल मजोका, पार्षद कमलेश मजोका, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य विनोद पांचाल, राजेन्द्र सैनी, दर्शन सिंह हंस रहे। समारोह की अध्यक्षता सीनियर डिप्टी मेयर काजल बठला के पति सुभाष बठला ने की। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन रामसिंह सैनी, प्राचार्या अजय कुमार, सुशील शर्मा व रजनी नंदा मौजूद रही।
आर्य कन्या वरिष्ठ : वीर भवन स्थित स्कूल में प्रिंसिपल सुशीला घनघस ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कंचन, कोमल, अंजलि और नेहा ने कविता प्रस्तुत की। इस दौरान दया चन्द शर्मा, जुनेन्द्र मलिक, मनीषा व राधिका आदि रहे।
चेतना स्कूल : चेतना स्कूल के बच्चों को मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में समर्पण समिति ने कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान इंद्रमोहन ने ध्वजारोहण किया।