पाइट में दी साइबर क्राइम की जानकारी
समालखा - पट्टीकल्याणा स्थित पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ((पाइट)) में निदेशक डॉ. केके पालीवाल ने साइबर क्राइम एंड फोरेंसिक टूल्स विषय पर सोमवार को पांच दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया। पालीवाल ने कहा कि इस तरह की वर्कशाप का उद्देश्य साइबर क्राइम और फाइनेंशियल धोखाधड़ी को रोकना है। वर्कशाप कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एनआईटी टीटीआर चंडीगढ़ के सहयोग आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर प्रशासक एसके खन्ना, प्रधानाचार्य डॉ. गुलशन चौहान, सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।