पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर कट बंद करने के विरोध में धरना, आज बाजार बंद करवाएंगे

हाईवे पर कट बंद करने के विरोध में धरना, आज बाजार बंद करवाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. हाईवे पर लालबत्ती कट खुलवाने की मांग को लेकर दुकानदारों की मुहिम तेज हो गई है। शहर के बाजारों की 16 एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर लालबत्ती चौक पर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे दर्शनलाल ने प्रशासन को चेतावनी दी है यदि मंगलवार तक कट नहीं खोला गया तो शहर के सभी बाजार बंद कर दिए जाएंगे। उधर, प्रशासन ने भी कट खोलने की स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

एसोसिएशन के प्रधान कट खुलवाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे लालबत्ती कट पर धरने पर बैठ गए। सुबह से शाम तक व्यापारी धरने पर बैठे रहे और प्रशासन का इंतजार करते रहे, लेकिन धरना खत्म होने तक व्यापारियों से मिलने के लिए प्रशासन की ओर से कोई भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा। आखिर में सभी प्रधान बाजार में गए और सभी को मंगलवार से बाजार बंद करने आह्वान किया।

उधर, एसपी बी.सतीश बालन का कहना है कि दुकानदार उनसे बात करें। अगर जबरन बाजार बंद करवाया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धरना देने वालों में दर्शनलाल, सुनील अरोड़ा, प्रेम कुमार, पालिका बाजार के प्रधान मोहनलाल सिंगला, सुभाष बाजार के प्रधान मुलकराज मक्कड़, यार्न एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी ने कट बंद होने पर समस्या बताई।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....