ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
पानीपत - असंध रोड स्थित रेलवे लाइन पर सोमवार दोपहर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र अंदाजन 25 साल है।
समालखा की तरफ से डीलक्स ट्रेन आ रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे शनि मंदिर के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे युवक कूद गया और उसकी मौत हो गई। युवक के दाहिने हाथ में फूल बना हुआ है।