- Hindi News
- उत्तरी हरियाणा से हो रहा भेदभाव : अहलावत
उत्तरी हरियाणा से हो रहा भेदभाव : अहलावत
पानीपत - निंबरी गांव की पंचायत में मोदी फार पीएम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में जबरदस्त भेदभाव किया गया है। खासकर उत्तरी हरियाणा कालका से समालखा तक के लोग इसका शिकार हुए हैं। विकास और रोजगार में लोगों को ठगा गया है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार से अपना हिसाब चुकता करेगी। इस अवसर पर भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के जिला महामंत्री अजय सिंह जांगड़ा, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रिंकू, मंडल अध्यक्ष भीम सिंह मराठा, मोहन सैनी, नरेश रोहिल्ला, अमित मलिक, दीपक मलिक, प्रदीप सैनी, राकेश मलिक और मनमोहन सिंह मौजूद रहे।